अनीक दत्त को अंतिम श्रद्धांजलि

देने के लिए आज एनटी-1 स्टूडियो में

रखा जाएगा पार्थिव शरीर

दिवंगत प्रतिवादी निर्देशक को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को एनटी-1 स्टूडियो में अनीक दत्त का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। अनीक दत्त की पूर्व पत्नी संधि दत्त और बेटी ऐशी की ओर से एक संदेश में यह जानकारी दी गई है।

बुधवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क में अपनी पूर्व पत्नी के घर की छत से गिरकर निर्देशक अनीक दत्त की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसएसकेएम अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक के शरीर और मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ है। सिर के बाँये ओर की खोपड़ी की हड्डी भी टूटी हुई है। बाँये ओर की पसली टूटी है और बाएँ पैर में गंभीर चोटें आई हैं। निर्देशक की बाईं कमर भी टूट गई है। चेहरे, पीठ और कमर के बाँये ओर गहरे रगड़ के निशान मिले हैं। यहाँ तक कि शुरुआती रिपोर्ट यह भी बता रही है कि फेफड़ों में खून का थक्का जम गया था।

वृहस्पतिवार को पहले यह खबर आई थी कि दिवंगत निर्देशक के पार्थिव शरीर को सत्यजीत राय के घर ले जाया जाएगा। सरकार की ओर से 'नंदन 'में भी उनका शव श्रद्धांजलि देने के लिए रखने की बात कही गई थी। बुधवार शाम को अनीक दत्त की बेटी ऐशी स्वीडन से कोलकाता पहुंचीं। वह 'पीस वर्ल्ड' में सुरक्षित रखे गए अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखने गईं। बाद में उनकी ओर से बताया गया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एनटी-1 स्टूडियो की चौथी मंजिल पर निर्देशक का शव रखा जाएगा। वहाँ उनका परिवार, दोस्त, शुभचिंतक और प्रशंसक निर्देशक को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

एनटी-1 स्टूडियो से ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। 'पीस वर्ल्ड' से पहले शव को एनटी-1 स्टूडियो ले जाया जाएगा और वहाँ से केओड़ातल्ला श्मशान घाट ले जाया जाएगा। संदेश में परिवार की ओर से प्रशंसकों, दोस्तों और सहकर्मियों से अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील भी की गई है।

साभार : गणशक्ति

दिनांक: 29/5/26