सीपीआई(एम ) पश्चिम बंगाल राज्य समिति के आह्वान पर
242 लोगों ने किया रक्तदान
कोलकाता, 30 मई: गर्मियों के मौसम में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए, शनिवार को सीपीआई(एम) की पश्चिम बंगाल राज्य समिति की पहल पर पार्टी के राज्य मुख्यालय 'मुजफ्फर अहमद भवन' में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 242 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 15 महिला रक्तदाता भी शामिल थीं।
इस अवसर पर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने और उन्हें बधाई देने के लिए सीपीआई(एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम, वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु, पार्टी नेता रबीन देव और कल्लोल मजूमदार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
चूंकि गर्मियों के दिनों में अक्सर ब्लड बैंकों में खून की कमी हो जाती है, इसलिए हर साल सीपीआई(एम) की ओर से ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। यह शिविर जहाँ एक तरफ खून की कमी को पूरा करने का एक प्रयास था, वहीँ दूसरी तरफ इसके जरिए लोगों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
"रक्त का कोई जाति या धर्म नहीं होता। मरीज के शरीर के लिए जरूरी खून की आपूर्ति में किसी भी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं होता। रक्तदान मानवता की इसी महान परंपरा को दर्शाता है।"
आज का यह रक्तदान शिविर जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव की गंदी राजनीति के जहरीले माहौल को दूर कर इंसानों के बीच एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने में भी सफल रहा।
.
.
साभार : बांग्ला दैनिक गणशक्ति, 31 मई 2026
