ईंधन की कीमतों में कम करने की माँग को लेकर रानीगंज में जुलूस
पश्चिम बंगाल :- पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रानीगंज कोयलांचल में एक जुलूस निकाली गई। रविवार शाम को पोस्ट ऑफिस मैदान से शुरू होकर यह रैली एन.एस.बी. रोड, सी.आर. रोड और बड़ाबाजार होते हुए नेताजी की मूर्ति के सामने समाप्त हुई। लाल झंडा लिए जुलूस के लोगों ने नारे लगाए कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना होगा। जुलूस का नेतृत्व पार्टी नेता सुप्रिय रॉय, रुनू दत्त आदि ने किया। जुलूस के अंत में हेमंत प्रभाकर, गौरव धल्ल आदि ने भाषण दिया।
नेताओं ने कहा कि चुनावी वादे के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए जाने चाहिए। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई (परिवहन) की लागत बढ़ जाती है, जिसके कारण चीजों के दाम बढ़ते हैं। हर दिन दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद आम जनता पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है। अगर भाजपा सरकार की नींद नहीं खुली, तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
.
.
साभार: गणशक्ति डिजिटल,1 जून,2026
