" ग़ुलामी और आज़ादी में
सिर्फ़
इतना ही फ़र्क है
ग़ुलामी में
आदमी रोज़ मरता है
आज़ादी में
कभी मौत आती ही नहीं "।
जन समाचार मंच
" ग़ुलामी और आज़ादी में
सिर्फ़
इतना ही फ़र्क है
ग़ुलामी में
आदमी रोज़ मरता है
आज़ादी में
कभी मौत आती ही नहीं "।
- हूबनाथ
आज़ादी
कायरों और कमज़ोरों
के लिए नहीं होती
झूठे और मक्कारों
के लिए तो
बिल्कुल नहीं
आज़ादी
खैरात में या
भीख में भी
नहीं मिलती
इसकी कीमत
चुकाते रहना पड़ता है
जब तक
आप आज़ाद रहना
चाहते हो
यदि
मौत के बदले भी
मिले आज़ादी
तो समझो
कि सौदा सस्ते में छूटा
सिर्फ़
ज़िंदा रहने के लिए
ग़ुलामी
ज़िंदगी की सबसे बड़ी
बेइज़्ज़ती है
फिर वह ग़ुलामी
ईश्वर की हो
धर्म की
राज्य की
या राजा की
ग़ुलामी से बड़ा
अभिशाप
दूसरा कोई नहीं
ग़ुलामी और आज़ादी में
सिर्फ़
इतना ही फ़र्क है
ग़ुलामी में
आदमी रोज़ मरता है
आज़ादी में
कभी मौत आती ही नहीं
.
.
{लेखक परिचय: लगभग 20 पुस्तकों के अनुवाद एवं संपादन का काम कर चुके लेखक हूबनाथ 'बाजा', 'हमारी बेटी' और 'अंतर्ध्वनि' फिल्मों में संवाद लेखन कर चुके है। आपकी 'कौए', 'लोअर परेल', 'अकाल' व 'मिट्टी' नाम से काव्य संग्रह सहित 'ललित निबंध', 'सिनेमा समाज साहित्य' समेत अनेक किताबें प्रकाशित है। आप मुंबई में रहते है।}
अपलोडर: VKA-43UUB7
क्या यह लेख उपयोगी था?
अपलोडर: VKA-43UUB7 • प्रकाशित: 27 जुलाई 2026 • 1 मिनट पठन

रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने स्पष्टत: कहा कि राममोहन राय ने भारत में आधुनिक युग का उद्घाटन किया, आज के विश्वजनीन सहयोग के जमाने की मानवता में हमारी दीक्षा उन्होंने ही सम्पन्न किया।
श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026

भक्ति-आन्दोलन का जनसाधारण पर जितना व्यापक प्रभाव हुआ उतना किसी अन्य आन्दोलन का नहीं। पहली बार शूद्रों ने अपने सन्त पैदा किये, अपना साहित्य और अपने गीत सृजित किये। कबीर, रैदास, नाभा सिपी, सेना नाई, आदि-आदि महापुरुषों ने ईश्वर के नाम पर जातिवाद के विरुद्ध आवाज बुलन्द की। समाज के न्यस्त स्वार्थवादी वर्ग के विरुद्ध नया विचारवाद अवश्यम्भावी था , वह हुआ।
अपराजिता • 30 जुलाई 2026

राममोहन के युग में पूरी दुनिया में वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने आधुनिक युग के वास्तविक अर्थ को पूर्ण रूप से समझा था। वे जानते थे कि अलग-अलग संकीर्ण स्वतंत्रता मानव-साधना का उद्देश्य नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत और राष्ट्रीय स्तर पर सार्वभौमिक पारस्परिक निर्भरता और बंधुत्व में ही मानव-सभ्यता की सार्थकता है। अपने अगाध ज्ञान और सहज अंतर्दृष्टि के बल पर उन्होंने मानवता के इस आदर्श को समाज, साहित्य और धर्म के क्षेत्र में संचारित किया।
श्रेया जायसवाल • 22 मई 2026
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...