राज्य में चुनावों के बाद की स्थिति में 'मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम)' की पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी का विस्तारित अधिवेशन राज्य के प्रमुख नियोजित शहरों में से एक कल्याणी में होने जा रहा है, जिसे कभी 'उद्योग नगरी, शिक्षा नगरी, हरित नगरी, निर्मल नगरी' के रूप में जाना जाता था। पिछले डेढ़ दशक के तृणमूल प्रायोजित 'विकास' के प्रभाव से वे सभी तमगे गायब हो चुके हैं और आम लोगों की बुनियादी सेवाएँ गर्त में जा चुकी हैं। यहीं आगामी 29-30 अगस्त को सीपीआई(एम) का कार्यक्रम आयोजित होगा। विस्तारित अधिवेशन के आयोजन के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया है।
राज्य की बदली हुई परिस्थितियों में आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए सीपीआई(एम) की पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के विस्तारित अधिवेशन की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। आगामी 29-30 अगस्त को कल्याणी में आयोजित होने वाले इस विस्तारित अधिवेशन में सभी जिलों के नेतृत्व प्रतिनिधि भाग लेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के नए फासीवादी हमलों, बुलडोज़र संस्कृति के ज़रिए आम गरीब लोगों की आजीविका पर हमले, सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने और दरबारी पूंजीवाद के खिलाफ़ संघर्ष में लोगों को एकजुट कर शामिल करने के उद्देश्य से राजनीतिक समीक्षा की जाएगी।
राज्य में चुनावों के बाद की स्थिति में 'मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम)' की पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी का विस्तारित अधिवेशन राज्य के प्रमुख नियोजित शहरों में से एक कल्याणी में होने जा रहा है, जिसे कभी 'उद्योग नगरी, शिक्षा नगरी, हरित नगरी, निर्मल नगरी' के रूप में जाना जाता था। पिछले डेढ़ दशक के तृणमूल प्रायोजित 'विकास' के प्रभाव से वे सभी तमगे गायब हो चुके हैं और आम लोगों की बुनियादी सेवाएँ गर्त में जा चुकी हैं। यहीं आगामी 29-30 अगस्त को सीपीआई(एम) का कार्यक्रम आयोजित होगा। विस्तारित अधिवेशन के आयोजन के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया है।
स्वागत समिति के अध्यक्ष नदिया जिला वाममोर्चा के संयोजक तथा सीपीआई(एम) के जिला सचिव मेघलाल शेख और स्वागत समिति के सचिव व पार्टी की राज्य समिति के सदस्य अलकेश दास ने बताया कि विस्तारित अधिवेशन के उपलक्ष्य में आगामी 30 अगस्त को दोपहर 4 बजे कल्याणी के 'ए' ब्लॉक में लेनिन प्रतिमा के सामने एक सार्वजनिक सभा होगी। इस सभा में मुख्य वक्ता सीपीआई(एम) के महासचिव एम. ए. बेबी, राज्य सचिव मोहम्मद सलीम, केंद्रीय समिति की सदस्य मीनाक्षी मुखर्जी सहित अन्य नेता होंगे। अध्यक्षता मेघलाल शेख करेंगे। राज्य की नई परिस्थितियों में पार्टी का संदेश सुनने के लिए पूरे जिले से लोग आएँगे। पार्टी की नदिया जिला समिति ने इस सभा को सबसे विशाल जनसभा में बदलने का आह्वान किया है। विभिन्न स्तरों के धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, विवेकशील और प्रगतिशील लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर इस विस्तारित अधिवेशन को सफल बनाने के लक्ष्य के साथ स्वागत समिति आगे बढ़ रही है।
उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य समिति का कोई केंद्रीय कार्यक्रम नादिया जिले में आयोजित हो रहा है। वर्षा से प्रभावित इस प्रतिकूल मौसम के बावजूद कार्यक्रम थको सफल बनाने के लिए प्रचार कार्य ज़ोर-शोर से चल रहा है। विस्तारित अधिवेशन सीताराम येचुरी नगर, बुद्धदेव भट्टाचार्य मंच, ऋत्विक सदन में होगा। अब तक स्वागत समिति की पाँच बैठकें हो चुकी हैं और 9 उप-समितियों का गठन किया गया है। कल्याणी, गयेशपुर और मदनपुर—इन तीनों जनआंदोलन केंद्रों को आधार बनाकर इस विस्तारित अधिवेशन को संगठित किया जा रहा है।
जनता के सहयोग से विस्तारित अधिवेशन के आयोजन के लिए जन-संग्रह (क्राउडफंडिंग) चल रहा है। पहले चरण का पोस्टर, बैनर और दीवार लेखन का काम पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का काम जारी है। घर-घर जाकर रंगीन पर्चे पहुँचाए जा रहे हैं और लोगों से अधिवेशन के साथ विभिन्न तरीकों से जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है।
विस्तारित अधिवेशन के सिलसिले में आगामी 9 अगस्त को माँछरचर इलाके में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचल प्रचार भी चल रहा है। अगस्त के महीने में और भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर में प्रवेश करने वाले विभिन्न स्थानों और शहर के भीतर कई प्रचार गेट बनाए जाएँगे, जिनका नाम जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और जन-आंदोलन के नेताओं के नाम पर रखा जाएगा।
सभा में भाग लेने वाले अधिकांश लोग कल्याणी के विवेकशील और प्रगतिशील लोगों के घरों में ठहरेंगे। इसके लिए उन परिवारों के सदस्यों से संपर्क किया जा चुका है। स्वागत समिति का कार्यालय दिन में दो बार खुल रहा है और विभिन्न लोगों से अधिवेशन के लिए आवश्यक सामग्री का अनुरोध किया जा रहा है।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज़, निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा।
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...